बहराइच: आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शरदपारा गांव निवासी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्राम शरद पारा के राजकुमार कश्यप पुत्र कृपा राम कई दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। गुरुवार को राज कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों …

बहराइच। शरदपारा गांव निवासी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्राम शरद पारा के राजकुमार कश्यप पुत्र कृपा राम कई दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था।

गुरुवार को राज कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने फखरपुर पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतक के भतीजा मनोज कुमार ने बताया कि चाचा शराब पीने के आदी थे। वह सारा जमीन और घर का सामान भी बेच चुके थे। अंत में घर का खर्च चलाने का भी पैसा नहीं था। जिससे परेशान होकर कृपाराम ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पढ़ें- बहराइच: पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार