बरेली: झुमका चौराहे पर हुआ आजम खान का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 27 महीने बाद जेल से छूटे आजम खान का झुमका तिराहे पर पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के साथ सपाइयों ने स्वागत किया। सीतापुर जेल से रामपुर जा रहे सपा नेता कार से नहीं उतरे। हाईवे पर झुमका तिराहे पर बरेली के सपाई आजम खान के स्वागत को खड़े इंतजार कर रहे …

बरेली, अमृत विचार। 27 महीने बाद जेल से छूटे आजम खान का झुमका तिराहे पर पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के साथ सपाइयों ने स्वागत किया। सीतापुर जेल से रामपुर जा रहे सपा नेता कार से नहीं उतरे। हाईवे पर झुमका तिराहे पर बरेली के सपाई आजम खान के स्वागत को खड़े इंतजार कर रहे थे।

दोपहर लगभग 12.45 बजे आजम खान का काफिला आया तो सपाइयों में उन्हें माला पहनाने की होड़ लग गई। उन्होंने कार का शीशा खोले बिना मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। कुछ लोग ड्राइवर की सीट की तरफ जाकर आजम खान को माला देकर उनका स्वागत किया।

बमुश्किल पांच मिनट ही उनका काफिला रुका और फिर आगे निकल गया। इस दौरान योगेश यादव, शमीम खान सुलतानी, प्रदीप मौर्य, गौरव सक्सेना, हैदर अली, आरिफ कुरैशी आदि रहे

इसे भी पढ़ें- बरेली: पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या की कोशिश

संबंधित समाचार