बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित तीन की मौत, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पुरुष समेत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनमें से दो केशव पेड़ से और एक का शव घर की छत से लटकता पाया गया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है जबकि परिजन आशंकित हैं। पहली घटना में थाना कुर्सी के ओदार गांव …
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पुरुष समेत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनमें से दो केशव पेड़ से और एक का शव घर की छत से लटकता पाया गया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है जबकि परिजन आशंकित हैं।
पहली घटना में थाना कुर्सी के ओदार गांव निवासी शर्मा (55) पति अशर्फीलाल का शव आज भोर में ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर की बाग में फरेन्द के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ देखा गया। परिजन और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए।
दूसरी घटना में थाना दरियाबाद क्षेत्र की है। जहां दत्त पुरवा निवासी भानु सिंह 45 पुत्र केसरी नंदन का शव गांव के बाहर गूलर के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ पाया गया। जिसकी सूचना मृतक भानु सिंह के भांजे ने स्थानीय पुलिस को दी है।
तीसरी घटना थाना सतरिख क्षेत्र की है जहां वैश्वरा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामनारायण का शव घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें- बहराइच: आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा
