बाराबंकी: खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
बाराबंकी। हैदरगढ़ के महराजगंज राज मार्ग और कुमेदान पुरवा के गांव के निकट शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। एक खेत में मिले इस 40 साल के युवक के दोनों हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे। शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई व्यक्ति …
बाराबंकी। हैदरगढ़ के महराजगंज राज मार्ग और कुमेदान पुरवा के गांव के निकट शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। एक खेत में मिले इस 40 साल के युवक के दोनों हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे। शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई व्यक्ति इसकी हत्या कर शव को यहां फेंक गया है।
कोतवाली पुलिस ने शव का फोटो खींचकर ग्रुपों पर खूब वायरल कर दिया और आसपास के ग्रामों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई ।
कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा का कहना है कि शव को 72 घंटे के लिए पहचान करने के लिए रख दिया गया है। इसके बाद ही इस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पढ़ें- अमरोहा : गजरौला में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस
