शिकागो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकागो। शिकागो में गुरुवार को गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने बताया कि ‘नियर नॉर्थ साइड’ में रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी हुई। स्थानीय अखबार ‘सन-टाइम्स’ के मुताबिक, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य …

शिकागो। शिकागो में गुरुवार को गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने बताया कि ‘नियर नॉर्थ साइड’ में रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर गोलीबारी हुई।

स्थानीय अखबार ‘सन-टाइम्स’ के मुताबिक, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य चार को गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने उनके नाम या उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गोलीबारी या किसी संदिग्ध के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना जारी नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि एक जांच जारी है।

ये भी पढ़े:- Karthik Aryan ने की Queen कंगना रनौत की तारीफ, ‘भूल भुलैया 2’ से क्लैश पर कहा- ‘धाकड़’ भी एंटरटेनिंग

संबंधित समाचार