अयोध्या: विशेष सचिव व अपर मुख्य सचिव के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांगी, अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ वकीलों ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश शासन के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर से जारी और वायरल एक पत्र को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने डिप्टी कलेक्टर प्रियंका सिंह को ज्ञापन सौंपा है। फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा जारी एक पत्र में अधिवक्ता समुदाय पर अमर्यादित टिप्पणी का …

अयोध्या। प्रदेश शासन के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर से जारी और वायरल एक पत्र को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने डिप्टी कलेक्टर प्रियंका सिंह को ज्ञापन सौंपा है। फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा जारी एक पत्र में अधिवक्ता समुदाय पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया है।

एसोसिएशन ने दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पत्र में जनपद न्यायालयों में अराजकतापूर्ण कार्य किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं पर लगाया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी एक पत्र में भी अमर्यादित टिप्पणी का आरोप है।

एसोसिएशन ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर सभी जिलों में ज्ञापन सौंपा गया है। अध्यन सुशील कुमार चौबे ने बताया कि मांग कि गई है कि भविष्य में अधिवक्ताओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग न किया जाए, प्रशासन और न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच हो व संबधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: फर्जी खबर चलाना पड़ा महंगा, कथित पत्रकार पर केस दर्ज

संबंधित समाचार