कानपुर दोहरा हत्याकांड : ससुर ने बहू, बेटे की हत्या का किया खुलासा, पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिस घर में भूतों का डेरा वहां जी कर क्या करें। पांच महीने जिंदगी नर्क में गुजरी है। यह घटनाक्रम रामबाग में हुई बहू और बेटे के हत्यारोपित पिता दीप कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया है। उनका प्लान अगले दिन मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे को मारकर फांसी लगाने का था, लेकिन उससे …

कानपुर। जिस घर में भूतों का डेरा वहां जी कर क्या करें। पांच महीने जिंदगी नर्क में गुजरी है। यह घटनाक्रम रामबाग में हुई बहू और बेटे के हत्यारोपित पिता दीप कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया है। उनका प्लान अगले दिन मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे को मारकर फांसी लगाने का था, लेकिन उससे पहले ही उनकी गिरफ्तारी हो गई।

बहू और बेटे की हत्या के बाद उन्हें पछतावा हो रहा है। वह घटना की वजह मानसिक परेशानी बताते रहे। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। बहू के आने के बाद मनमुटाव बढ़ गया था। उसके ऊपर भूत प्रेत का साया होना भी परेशान कर रहा था।

बेटे की गर्दन पर ऐसा वार की चीख भी नहीं पाया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दीप कुमार तिवारी द्वारा बेटे शिवम तिवारी की गर्दन पर चाकू का वार इतना सटीक था कि वह चीख तक नहीं सका। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बेटा उठने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उन्होंने बाल पकड़ कर नीचे झुका दिया। बेटा जमीन पर सो रहा था, जबकि बहू जूली बेड पर थी। बहू की गर्दन पर वार हुआ तो वह पापा पापा कहकर चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर मकान मालकिन की आंख खुल गई, लेकिन उन्हें बहू को दौरा आने की जानकारी दी गई।

वारदात को अंजाम देकर दूसरे बेटे को जगाया

आरोपित ने बहू और बेटा की हत्या करने के बाद छत पर सो रहे विछिप्त बेटे को जानकारी दी। वह नीचे उतरकर आया और उसने दोनों शवों को हिलाकर देखा और फिर ऊपर जाकर सो गया। आरोपित चाकू लेकर छत पर चला गया।

शादी से नाराज नहीं थे, बस जिंदगी तबाह हो गई

शिवम और जूली की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का हाथ सामूहिक विवाह में थामा। दीप कुमार का कहना है कि वह शादी से नाराज नहीं थे, बस बहू के आने से परेशानियां और बढ़ गईं थी। चाय का कारोबार भी सही नहीं चल रहा था। घर में आर्थिक तंगी हो गई थी। बहू और बेटे के बीच कहासुनी और लड़ाई झगड़ा बढ़ गया था।

गर्भपात में खर्च हुए 15 हजार रुपए

हत्यारोपित पिता के मुताबिक बहू जूली प्रेग्नेंट थी।उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ दिक्कत होने के कारण उसका मार्च में गर्भपात कराया गया। इसमें 15 हजार रुपए खर्च हुए थे। वह चौतरफा परेशानियों से घिरे हुए थे। बहू के ऊपर भूत प्रेत का साया था।

पढ़ें-कानपुर: पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने उतारा था बहू और बेटे को मौत के घाट, पुलिस का खुलासा

संबंधित समाचार