अयोध्या: केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कराएगी अनेकों कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। केंद्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई को पूरा हो रहे हैं। भाजपा इसको लेकर 30 मई से 15 जून तक देश भर में बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाने जा रही है। 1 जून से 13 जून के मध्य सभी जिला केन्द्रों पर गरीब कल्याण जनसभा का …

अयोध्या। केंद्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई को पूरा हो रहे हैं। भाजपा इसको लेकर 30 मई से 15 जून तक देश भर में बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाने जा रही है। 1 जून से 13 जून के मध्य सभी जिला केन्द्रों पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें केन्द्र सरकार के लाभार्थी शामिल होंगे।

इस जनसभा के लिए पांच हजार का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ में अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गयी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 8 साल का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुआ है। देश के नेतृत्व की तारीफ आज विश्व के विकसित देश कर रहे हैं। कई मामलों में वह भारत का अनुसरण भी कर रहे हैं। गरीबों को समृद्ध बनाने की कार्ययोजना को जिस तरह सफलतापूर्वक लागू किया गया और योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचा।

केन्द्र सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। गरीबों आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। किसानों व मजदूरों के विकास के लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं दी गयी है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें-PM Modi in Denmark : जर्मनी के बाद अब डेनमार्क पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

संबंधित समाचार