मुरादाबाद: अभियान में 200 स्कूली वाहन मिले अनफिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिले में परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस की हकीकत जानने के लिए अभियान चलाया। अभियान में शहर के दिल्ली रोड, रामपुर रोड व …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिले में परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस की हकीकत जानने के लिए अभियान चलाया। अभियान में शहर के दिल्ली रोड, रामपुर रोड व कांठ रोड पर प्रवर्तन दल से सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक की।

मुख्यमंत्री ने अनफिट स्कूली वाहनों को सड़क पर न चलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल लगातार शहर के अलग-अगल इलाकों में अभियान चलाकर बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस व पंजीयन को लेकर अभियान चलाया।

एआरटीओ छवि सिंह चौहान ने बताया कि 200 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिन्होंने फिटनेस नहीं कराया है। ऐसे सभी स्कूली वालों को विभाग की ओर से नोटिस भी दिए गए है, लेकिन कुछ ने अभी तक वाहन दुरुस्त नहीं कराए हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार यदि 10 जून के बाद कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस व पंजीयन के मिला तो उस इलाके के थानेदार व परिवहन अफसर पर भी कार्रवाई कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: एसडीओ करेंगे वन भूमि पर अवैध कब्जे की जांच

संबंधित समाचार