बहराइच: बस और टैंकर के बीच हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 16 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शनिवार सुबह दिल्ली से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस और टैंकर के बीच लखनऊ बहराइच मार्ग पर बंजारी मोड़ के निकट भिडंत हो गई। जिसमें तीन नेपाली यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया …

बहराइच। शनिवार सुबह दिल्ली से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस और टैंकर के बीच लखनऊ बहराइच मार्ग पर बंजारी मोड़ के निकट भिडंत हो गई। जिसमें तीन नेपाली यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

दिल्ली से नेपाली यात्रियों को टूरिस्ट बस नेपाल लेकर जा रही थी। टूरिस्ट बस कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर बंजारी मोड़ के पास शनिवार सुबह सात बजे के आसपास पहुंची। तभी सामने से आ रहे टैंकर के बीच भिडंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी ने बताया कि टूरिस्ट बस में सवार तीन नेपाली मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 14 यात्री और टैंकर में सवार समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। यहां चार घायलों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों की मदद से मृतकों के नाम की जानकारी की गई है। सूची नेपाल सरकार को जिला प्रशासन द्वारा भेजी जाएगी। हादसे को लेकर जनपद के साथ नेपाल के लोगों में दुख है।

पढ़ें- उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार