Wimbledon 2022 : रूस पर प्रतिबंध के कारण विम्बलडन से खिलाड़ियों को नहीं मिलेंगे रैंकिंग अंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। महिला और पुरुष पेशेवर टेनिस टूर इस साल विम्बलडन के लिये रैंकिंग अंक प्रदान नहीं करेगा, क्योंकि ऑल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया है। डब्ल्यूटीए और एटीपी ने इस फैसले की घोषणा शुक्रवार की रात को की। फ्रेंच ओपन के शुरू होने …

पेरिस। महिला और पुरुष पेशेवर टेनिस टूर इस साल विम्बलडन के लिये रैंकिंग अंक प्रदान नहीं करेगा, क्योंकि ऑल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया है। डब्ल्यूटीए और एटीपी ने इस फैसले की घोषणा शुक्रवार की रात को की।

फ्रेंच ओपन के शुरू होने से दो दिन पहले ही यह घोषणा की गई है और विम्बलडन एक महीने बाद 27 जून से शुरू होगा। तकनीकी रूप से इसका मतलब होगा कि यह टूर्नामेंट प्रदर्शनी प्रतियोगिता की तरह ही होगा जिसमें कोई भी रैंकिंग अंक दाव पर लगे नहीं होंगे। फिर भी यह विम्बलडन ही रहेगा जिसकी अपनी ही परंपरा और प्रतिष्ठा है जिसमें सभी खिलाड़ी सफेद रंग की ड्रेस में खेलते हैं और इसमें मिलने वाली लाखों डॉलर की राशि काफी अहम होती है। इसलिये उम्मीद है कि जो खिलाड़ी इसके लिये क्वालीफाई करेगा, वह इसमें खेलेगा ही।

रूस के खिलाड़ियों को कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक दिया गया है जिसमें फुटबॉल विश्व कप के क्वालीफाइंग प्लेऑफ भी शामिल है। रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला शुरू किया था और बेलारूस में रूस की मदद की थी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने अप्रैल में कहा था कि वह रूस और बेलारूस को अपनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं देगा जिसकी डब्ल्यूटीए और एटीपी सहित कुछ बड़े खिलाड़ियों जैसे गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने काफी आलोचना की थी।

वुड्स ने पीजीए चैम्पियनशिप में कट हासिल किया
तुलसा (ओकलाहोमा)। स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने दर्द के बावजूद यहां सदर्न हिल्स में पीजीए चैम्पयनशिप के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेलकर कट हासिल किया। वुड्स का कुल स्कोर तीन ओवर पार हो गया है और वह एक शॉट से कट लाइन के अंदर रहने में सफल रहे। कार दुर्घटना के बाद पैर की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले वुड्स ने पिछले महीने मास्टर्स टूर्नामेंट में वापसी की थी। उन्होंने इसमें कट हासिल किया लेकिन इसके बाद वह पीजीए चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिये किसी अन्य टूर्नामेंट में नहीं खेले। पीजीए चैम्पियनशिप मे चार खिताब जीतने वाले वुड्स ने 2007 में सदर्न हिल्स में पिछली ट्राफी जीती थी।

ये भी पढ़ें : Archery World Cup : भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार