बाराबंकी: ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, स्टील फैक्ट्री में काम करता था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवक को सड़क पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुर्सी के अनवारी गांव के …

बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवक को सड़क पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुर्सी के अनवारी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ककडेहरी, पैगरामऊ लखनऊ निवासी पंकज यादव 18 पुत्र रामखेलावन जो साइकिल से उमरा स्थित स्टील फैक्ट्री में काम करने जा रहा था।

रास्ते में अनवारी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक साइकिल सवार पंकज को ठोकर मार कर मौके से भाग निकला। जिसको राहगीरों व पुलिस वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ट्रक की ठोकर से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे के करीब एक ट्रक साइकिल सवार युवक को ठोकर मार कर भाग निकला था। जिसे राहगीरों और पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। परिजनों से मिली तहरीर के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-‘स्कूल चलो अभियान’ मुल्क और खुद की तरक्की का बेहतरीन रास्ता है तालीम : समाजसेवी शफीक हुसैन रज़ी

संबंधित समाचार