मुजफ्फरनगर: हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और मेरठ एसटीएफ ने बीती रात कुल्हैड़ी गांव …

मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और मेरठ एसटीएफ ने बीती रात कुल्हैड़ी गांव के पास ईख के खेत में स्थित एक खण्डहर में संचालित अवैध हथियार फैक्ट्री में छापा मारा और वहां मौजूद महताब,नौशाद और तजुबूल के अलावा तस्करों की मददगार जमशेदी उर्फ संजीदा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मौके से 10 तमंचे 315 बोर,21 तंमचे अधबने, एक तंमचा 32 बोर और 58 नाल के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महताब चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर चोरी, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे करीब दो दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। नौशाद और जमशेदी पर हत्या का प्रयास, चोरी समेत आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

पढ़ें-उन्नाव: हाइवे पर मची चीख पुकार, रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरी बस…7 लोग घायल

संबंधित समाचार