रायबरेली: रेल कारखाना में मनाया गया म्यूजियम वीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली।आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में पांच दिन तक रेल म्यूजियम वीक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एडमिन बिल्डिंग एवं सेन्ट्रल पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका के महाप्रबंधक (आई सी) एस.एस. कलसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरेडिका के आस-पास के ग्रामीण इलाके से आये बच्चों …

रायबरेली।आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में पांच दिन तक रेल म्यूजियम वीक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एडमिन बिल्डिंग एवं सेन्ट्रल पार्क में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका के महाप्रबंधक (आई सी) एस.एस. कलसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरेडिका के आस-पास के ग्रामीण इलाके से आये बच्चों को दिखाने के लिए एडमिन बिल्डिंग में एक रेल म्यूजियम का सृजन किया गया। जिसमें रेलवे से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए विशाल चित्र प्रदर्शनी एवं आरेडिका में बन रहे विभिन्न प्रकार के कोचों के मॉडल रखे गये। बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी और कोचों के मॉडलों देखा और एक -दूसरे से चर्चा की ,रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को चित्रों और मॉडलों के संबंध में जानकारी प्रदान की ।

आरेडिका के महाप्रबंधक द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गये। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गये। इस अवसर पर आरेडिका के मुख्य संयंत्र अभियंता संजय कुमार कटियार सहित उच्च अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।आरेडिका में शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एडमिन बिल्डिंग में किया गया ।

इस शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शपथ ली । अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर ही शपथ ली।

पढ़ें-लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

संबंधित समाचार