अयोध्या: दो महीने से रुका है वेतन, सफाई कर्मी बैठे हड़ताल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर निगम के सफाई कर्मचारी इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। दो महीने का वेतन, सर्दी और गर्मी की वर्दी ना मिलना, 8 की बजाय 12 घंटे ड्यूटी से परेशान कर्मियों ने नगर में नगर आयुक्त के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इनके हड़ताल पर जाने से अयोध्या की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा …

अयोध्या। नगर निगम के सफाई कर्मचारी इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। दो महीने का वेतन, सर्दी और गर्मी की वर्दी ना मिलना, 8 की बजाय 12 घंटे ड्यूटी से परेशान कर्मियों ने नगर में नगर आयुक्त के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इनके हड़ताल पर जाने से अयोध्या की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से मांग पत्र के माध्यम से अपनी मांगों को नगर निगम के सम्मुख रखा गया, लेकिन निगम प्रशासन उस पर अभी तक ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिसको लेकर हमारे समस्त सफाई कर्मचारी निगम परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो रविवार से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। क्योंकि दिन रात हमारे सफाई कर्मचारी कड़ी धूप में मेहनत करते हैं, लेकिन उनको नगर निगम द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है।

कर्मचारी संघ के नेता विनय बाघमार ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है उनकी किसी भी तरीके से सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं और ना ही वेतन भी समय से दिया जा रहा है। इस समस्या को लेकर उन्होंने यह भी बताया कि लगातार 4 महीने से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने वाला नहीं है।

पढ़ें-हरदोई: सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी प्रशासनिक अधिकारियों के निजी चपरासी बनकर कर रहे काम

संबंधित समाचार