अयोध्या: टैक्सी और बस चालकों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टैक्सी चालकों और चालकों व परिवहन व्यवस्था से जुड़े लोगों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में यातायात के नियमों के साथ – साथ वाहनों के संचालन के बारे में ट्रेनिंग दी गई। चालकों को …

अयोध्या। सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टैक्सी चालकों और चालकों व परिवहन व्यवस्था से जुड़े लोगों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में यातायात के नियमों के साथ – साथ वाहनों के संचालन के बारे में ट्रेनिंग दी गई। चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय क्या-क्या कैसे-कैसे सावधानियां बरतनी है।

परिवहन विभाग की ओर से टैक्सी और बस चालकों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि बदलती व्यवस्था के बीच वे निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहन खड़ा करें। सड़कों के किनारे कदापि न वाहन खड़ा करें। अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है।

कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शेखर ओझा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह और यात्री कर अधिकारी खुर्शीद अहमद व संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विपिन कुमार उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या: सात केन्द्रों पर 19 पर्यवेक्षकों की निगरानी में आज होगी Phd प्रवेश परीक्षा

संबंधित समाचार