कुशीनगर: आग लगने से 40 घर जलकर खाक, लाखों की हुई क्षति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिसवन कोठिलवा गांव में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गयी। बताया जा रहा है कि एक छप्पर से फैली आग ने देखते-देखते गांव के 40 घरों को आगोश में ले लिया और लाखों का सामान जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर से पहुंची फायर …

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिसवन कोठिलवा गांव में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गयी। बताया जा रहा है कि एक छप्पर से फैली आग ने देखते-देखते गांव के 40 घरों को आगोश में ले लिया और लाखों का सामान जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। जले घरों में अधिकतर छप्पर के थे और इनमें गृहस्थी का पूरा सामान था।

ग्रामीणों ने बताया कि रात में खाना बनाने के बाद छतरी चौहान के छप्पर में लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक चूल्हे की चिनगारी से आग लग गयी। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तेज हवा के कारण सफल नहीं हुए। जान बचाकर सभी बाहर भागे और शोर मचाया। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे मगर आग बुझने की बजाय और फैलती गयी। आंधी ने इसे तेजी से फैला दिया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब जाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू हो सका।

इन लोगों का जला है घर

आग से रमेश चौहान, भोला, रामबेलास, गनेश चौहान, रमेश, विश्वंभर चौहान, बोधी, मुन्नीलाल, रामेश्वर, बिहारी, हीरा, संजय, दीपक, गुदरी, अशोक, पुजारी शर्मा, नागू, करमा, सिंहासन, विदेशी, दिनेश चौहान, रामायण, प्रभावती, दूधनाथ, पिंटू, मनोज, रामऔतार, लक्ष्मी, केदार, राधेश्याम, धर्मेन्द्र, झगरू, लोहा, सिकंदर, बउऊक, रमाकांत, दुलारे, पुजारी, झापस आदि के छप्पर के मकान जलकर राख हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में गृहस्थी का पूरा सामान मौजूद था। कुछ भी बचा नहीं पाए। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को सुबह पहुंचे लेखपाल ने आग से र्हु क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बीएल एग्रो के रिफाइनरी प्लांट में लगी आग, मची अफरा तफरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा