शादी समारोह में जा रहे सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे मार्ग पर पार्वती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हमीद खेड़ी निवासी एहसान खा एवं उनकी पत्नी छीती-बी एक विवाह समारोह में शामिल होने हमीदखेड़ी से लूना पर सवार …
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे मार्ग पर पार्वती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हमीद खेड़ी निवासी एहसान खा एवं उनकी पत्नी छीती-बी एक विवाह समारोह में शामिल होने हमीदखेड़ी से लूना पर सवार होकर ग्राम खड़ी जा रहे थे।
तभी खड़ी जोड़ के पास इनकी लूना को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार चालक ने दोनों को अपने वाहन से सिविल अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टर ने इन दोनों को मृत घोषित किया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रकरण दर्ज करने के साथ कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें- बारिश का कहर: 3 राज्यों में बिजली गिरने और बाढ़ की चपेट में आने से करीब 57 लोगों की मौत
