बदायूं: रंजिश के चलते व्यक्ति को लाठियों से पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। रंजिश के चलते जरीफनगर इलाके के मलिकपुर बिचौला निवासी 40 साल के मन्नू की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जाते हैं। यह घटना शनिवार सुबह करीब …

बदायूं, अमृत विचार। रंजिश के चलते जरीफनगर इलाके के मलिकपुर बिचौला निवासी 40 साल के मन्नू की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जाते हैं।

यह घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। परिजन के मुताबिक मन्नू अपने खेत पर शिवाला की निराई करने खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें विरोधी पक्ष के लोगों ने घेर लिया और जमकर पीटा। मन्नू को बेहोशी हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल मन्नू को उठाकर दहगवां सीएचसी ले गए। जहां उन्हें मृत घोसित कर दिया गया।

इसके बाद घटना की सूचना जरीफनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिनमें दो लोगों को गिरफतार कर लिया गया है।

सालभर पहले मेढ़ काटने को लेकर शुरू हुई थी रंजिश
जरीफनगर इलाके के मलिकपुर बिचौला गांव निवासी मन्नू और सतेंद्र, सर्वेश आदि चचेरे-तहरे भाई हैं। करीब एक साल पहले खेत की मेढ़ काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला निपट गया। इसके कुछ दिनों बाद दोबारा दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले मुकदमा दर्ज होने के बाद मन्नू समेत चार लोग जेल गए थे। करीब महीने भर पहले मन्नू को कोर्ट से जमानत मिल गई, जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गया।

जेल से आने के बाद से ही उससे विरोधी पक्ष के लोग बदला लेने को थे। शनिवार सुबह मन्नू खेत पर जा रहा था। उसे अकेला देख विरोधी पक्ष के लोगों घेर लिया और लाठियों से जमकर पीटा। मन्नू अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। मगर हमलावरों को रहम नहीं। खास बात यह कि घटना के समय आसपास के खेतों में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बचाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।

घटना की सूचना मिलने परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि हमलावरों में सतेंद्र, सर्वेश, उनके पिता पप्पू, शिशुपाल और हरपाल शामिल हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
पोस्टमार्टम के दौरान मन्नू के शरीर पर दर्जनों चोटें पाई गईं। उसके पैर में तीन जगह फ्रैक्चर पाया गया। लीवर फटा हुआ था। इससे साफ है कि हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी गिरफतार कर लिए गए हैं। बाकी की गिरफतारी के प्रयास जारी हैं— सिदधर्थ वर्मा, एसपी ग्रामीण।

इसे भी पढ़ें- नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी, कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका