लखनऊ: जाली नोट देने के बहाने लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25-25 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जाली नोट देने के बहाने लूट करने वाले दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने धनबाद से गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज सिंह और रोहित चौबे उर्फ छोटू के रूप में हुई है। एटीएस के अनुसार …

लखनऊ। जाली नोट देने के बहाने लूट करने वाले दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने धनबाद से गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज सिंह और रोहित चौबे उर्फ छोटू के रूप में हुई है। एटीएस के अनुसार अनुज सिंह और रोहित चौबे उर्फ छोटू ने पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रयागराज के व्यापारी राजकुमार पटेल को फेक करेंसी देने के बहाने नोएडा बुलाया।

जहां राजकुमार से 90 लाख रुपए लूटकर दोनों आरोपी और इनके अन्य साथी फरार हो गए थे। एटीएस के अधिकारी ने बताया कि अनुज सिंह व रोहित चौबे उर्फ छोटू को यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट ने शुक्रवार को धनबाद, झारखंड से गिरफ्तार किया है। इनका गिरोह लोगों को जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद जाली नोट का सौदा करने के दौरान जाल में फंसे व्यक्ति से नकदी लूट लेते थे। यह गिरोह महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात व अन्य राज्यों में भी सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर: एसटीएफ ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, महिला समेत चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार