IPL 2022, MI vs DC: मुंबई ने दिल्ली को पांच विकट से हराकर किया आईपीएल से बाहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स को उस समय डीआरएस न लेना भारी पड़ गया जब टिम डेविड का खाता नहीं खुला था लेकिन डेविड ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए मात्र 11 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 34 रन ठोक डाले और मुंबई ने दिल्ली को शनिवार को पांच विकेट से हराकर रॉयल …

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स को उस समय डीआरएस न लेना भारी पड़ गया जब टिम डेविड का खाता नहीं खुला था लेकिन डेविड ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए मात्र 11 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 34 रन ठोक डाले और मुंबई ने दिल्ली को शनिवार को पांच विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचा दिया।

दिल्ली ने रोवमैन पॉवेल (43), ऋषभ पंत (39) और अक्षर पटेल (नाबाद 19) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन मुम्बई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर फिल्ली का दिल तोड़ने वाली जीत हासिल कर ली। मुंबई ने इस तरह अपना अभियान जीत के साथ समाप्त किया। मुम्बई की जीत ने बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : सीएसके के खराब प्रदर्शन से निराश हैं कोच स्टीफन फ्लेमिंग

संबंधित समाचार