बरेली: 11 जून से होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं 11 जून से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय ने शनिवार को परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं 6 अगस्त को समाप्त होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्कीम देख सकते हैं। अभी परीक्षा फॉर्म जमा भरे जा रहे हैं। इस बार देर …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं 11 जून से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय ने शनिवार को परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं 6 अगस्त को समाप्त होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्कीम देख सकते हैं। अभी परीक्षा फॉर्म जमा भरे जा रहे हैं। इस बार देर से परीक्षाओं की वजह से आगामी सत्र भी देर से शुरू होगा।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक में पहले दिन 11 जून को बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के अलग अलग विषयों के प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं तीन पाली में होंगी, जिनमें पहली पाली में सुबह 7 से 10 बजे तक प्रथम वर्ष, द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11 से 2 बजे तक द्वितीय वर्ष और तृतीय पाली में दोपहर 3 से 6 बजे तक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 31 जुलाई, द्वितीय वर्ष की 2 अगस्त और तृतीय वर्ष की 6 अगस्त को समाप्त होंगी। इसी तरह से स्नातकोत्तर की परीक्षाएं भी तीन पालियों में 11 जून से शुरू होंगी और परीक्षाएं 2 जुलाई को समाप्त हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

 

संबंधित समाचार