बरेली: अब सीएचसी-पीएचसी पर चस्पा होगी डॉक्टरों की सूची
अमृत विचार, बरेली। शहरी हो देहात क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में अक्सर मरीजों की शिकायत मिलती हैं कि अस्पताल आने पर अधिकांश स्टाफ ड्यूटी से गायब मिलता है, जिससे मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता है। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया है जिले के समस्त सीएचसी-पीएचसी पर …
अमृत विचार, बरेली। शहरी हो देहात क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में अक्सर मरीजों की शिकायत मिलती हैं कि अस्पताल आने पर अधिकांश स्टाफ ड्यूटी से गायब मिलता है, जिससे मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता है। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया है जिले के समस्त सीएचसी-पीएचसी पर डाक्टरों की सूची चस्पा होंगी।
ओपीडी के समय का भी करना होगा उल्लेख
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं निरीक्षण में पाई जाने वाली कमियों को देखते हुए लगातार सुधार के आदेश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में डाक्टरों की सूची, उनका पद, नाम और संबंधित सीएचसी, पीएचसी पर उपस्थिति का समय भी दर्ज करना होगा। जिससे मरीजों को पता हो कि संबंधित अस्पताल में कौन चिकित्सक तैनात है और वह कब से कब तक ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखते हैं। इस संबंध में सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: 11 जून से होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं
