सिद्धार्थनगर: हाईवे पर ट्रेलर और बोलेरो में हुई भयानक टक्कर, आठ बारातियों की मौत, तीन घायल
सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़ बांसी रोड पर कटया गांव के पास देर रात भयानक एक्सीडेंट हो गया। तेज-रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो में बाराती सवार थे। बोलेरो में 11 लोग थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग …
सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़ बांसी रोड पर कटया गांव के पास देर रात भयानक एक्सीडेंट हो गया। तेज-रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो में बाराती सवार थे। बोलेरो में 11 लोग थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गाड़ियों भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। वापस लौट रही बारात लगभग 1 बजे इस हादसे का शिकार हो गयी।
पढ़ें-बरेली: शहजिल इस्लाम पर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी
