कन्नौज: धारदार हथियार से किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कन्नौज। जिले की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में भाजपा बूथ प्रमुख के बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। रविवार सुबह उसका शव क्षत विक्षत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के नगला भूसे निवासी संजय राजपूत (20) …
कन्नौज। जिले की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में भाजपा बूथ प्रमुख के बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। रविवार सुबह उसका शव क्षत विक्षत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला भूसे निवासी संजय राजपूत (20) पुत्र जगबीर सिंह राजपूत शनिवार की रात नौ बजे के करीब अपने मक्का के खेत मे पानी लगाने गया था लेकिन पूरी रात गायब रहा। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो वग वहां भी नहीं था। उसकी मोटरसाइकिल भी नहीं थी। मौके पर पड़े खून व मोटरसाइकिल के पहिये के निशान के सहारे परिजन पास के महुआ नगला गांव पहुंच गए। यहां एक अन्य मक्का के खेत मे खून से लथपथ उसका क्षत विक्षत शव पड़ा देख कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा ही गयी।
मृतक के पिता जो गांव के भाजपा बूथ प्रमुख भी हैं ने किसी से भी रंजिश न होने के7 बात कही है। उधर मौके पर पहुंची फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या धारदार हथियार से किये जाने की आशंका है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पढ़ें-बहराइच: अग्निकांड में 82 मकान हुए जलकर खाक, आग की चपेट में आए कई मासूम
