आगरा: ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं गृह मंत्री की पत्नी सोनल शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर पहुंची हैं। गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह परिवार के साथ आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। सोनल शाह ने शनिवार को आगरा किले का भ्रमण किया हैं। बतादें कि सोनल शाह ने हुनर हाट में खरीदारी की …

आगरा। गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर पहुंची हैं। गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह परिवार के साथ आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। सोनल शाह ने शनिवार को आगरा किले का भ्रमण किया हैं। बतादें कि सोनल शाह ने हुनर हाट में खरीदारी की हैं।

आपको बतादें कि सोनल शाह शनिवार की शाम ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने भी पहुंचीं हैं। सोनल शाह कड़ी सुरक्षा के बीच सपरिवार ताजमहल पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि सोनल शाह के साथ परिवार के आठ सदस्य भी ताज नगरी आगरा पहुंचे हैं। सोनल शाह और उनके परिजनों ने आगरा किला पहुंचकर भ्रमण किया और किले के इतिहास और खासियत के संबंध में जानकारी ली।

सोनल शाह और अन्य परिजनों ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा। सोनल शाह और उनके परिजनों ने ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा के हुनर हाट का रुख किया। हुनर हाट पहुंचकर सोनल शाह ने कई स्टॉल्स का भ्रमण किया।

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने स्टॉल्स पर पहुंचकर उत्पाद के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ऐसे समय ताजमहल का दीदार करने पहुंची हैं, जब आगरा में हुनर हाट का आयोजन चल रहा है जहां उन्होनें हुनर हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

पढ़ें-अयोध्या: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम व दीपेंद्र हुड्डा ने लिया रामलला का आशीर्वाद, कहा- ताजमहल व कुतुबमीनार हिंदुओं को दे सरकार

संबंधित समाचार