ऑस्ट्रेलिया: नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जलवायु नीति में बदलाव का दिया संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि वह जलवायु नीति में बड़े बदलाव के साथ देश को एक नयी दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया को अक्षय ऊर्जा महाशक्ति बनाना चाहते हैं। अल्बनीज़ को सोमवार को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेनी है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं …

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि वह जलवायु नीति में बड़े बदलाव के साथ देश को एक नयी दिशा में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया को अक्षय ऊर्जा महाशक्ति बनाना चाहते हैं। अल्बनीज़ को सोमवार को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेनी है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी के पास संसद में अपेक्षित बहुमत होगा या नहीं।

पिछले कुछ वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए, इस चुनाव में जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख विषय था। मतगणना अभी भी जारी है, और यह स्पष्ट नहीं है कि संसद के 151 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत हासिल करने के लिए लेबर पार्टी को 76 सीटें मिल सकती हैं या नहीं। अंतिम परिणाम आने में अभी समय लग सकता है, क्योंकि चुनाव अधिकारियों ने अभी करीब 30 लाख डाक मतों की गिनती शुरू की है।

ये भी पढ़ें:- America: बाइडेन ने नए बेबी फार्मूला अधिनियम पर किए हस्ताक्षर

संबंधित समाचार