अयोध्या: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी डीसीएम, चालक गंभीर रूप से घायल
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में एक डीसीएम पीछे से जा घुसी। टक्कर में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें फंसे चालक को किसी तरह निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। …
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में एक डीसीएम पीछे से जा घुसी। टक्कर में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें फंसे चालक को किसी तरह निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लखनऊ-गोरखपुर के बूथ नंबर चार रोड पर गिट्टी लादकर ले जा रही कंटेनर खराब हो गई और रास्ते में रोड पर खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम कंटेनर में पीछे से जा घुसी। जिसमें डीसीएम चालक शत्रुघ्न लाल निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे चालक को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान हाईवे पर 2 किलोमीटर तक गाड़ियों का लम्बा जाम लग गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। काफी देर बाद दोनों वाहनों को सड़क से किनारे किया गया तब जाकर यातायात बहाल हुआ। कोतवाल देवेंद्र पांडेय के मुताबिक घायल चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है।
पढ़ें-अयोध्या मंडल के राष्ट्रीय कर्मचारी संघ ने लल्लू सिंह से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
