बिजनौर : उपचार के दौरान बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, क्लिनिक में तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्योहारा (बिजनौर), अमृत विचार। बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर फरार है। नगर के …

स्योहारा (बिजनौर), अमृत विचार। बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर फरार है।

क्लिनिक में तोड़फोड़

नगर के आरएसपी रोड स्थित एक क्लीनिक है। शिवाला कला थाना क्षेत्र के रहने वाले शेर सिंह का नौ महीने का बच्चा बुखार से पीड़ित था। शेर सिंह और उसकी पत्नी बच्चे को इलाज के लिए क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को लगातार तीन इंजेक्शन लगाए और उसके बाद बच्चे को ड्रिप लगा दी। इससे कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसको ले जाने के लिए कहा। लेकिन, कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा कर दिया और तोड़फोड़ भी की। कुछ देर बाद वहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान डॉक्टर मौका देखकर फरार हो गया। बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बसों की कमी, इंतजार में बैठने के इंतजाम भी नहीं

संबंधित समाचार