बाराबंकी: कार की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के कोतवाली हैदरगढ़ के ताले सिंह पुरवा मजरे अंसारी निवासी मंगल सिंह (35) को शनिवार की रात करीब दस बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भवन खेर गांव के सामने एक ब्रेजा कार टक्कर मार कर भाग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में …

बाराबंकी। जिले के कोतवाली हैदरगढ़ के ताले सिंह पुरवा मजरे अंसारी निवासी मंगल सिंह (35) को शनिवार की रात करीब दस बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भवन खेर गांव के सामने एक ब्रेजा कार टक्कर मार कर भाग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया पर हालत को बिगड़ती देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत…16 घायल

संबंधित समाचार