अयोध्या: हरियाली के लिए स्कूलों को गोद लेकर तीन साल तक पालेंगे विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बारिश से पहले हरियाली को लेकर शासन के फरमान पर अमल शुरू हो गया है। इसके तहत अब हर विभाग को 15 से 20 स्कूलों को गोद लेना होगा। जहां इन विभागों को 75 फलदार पौधे लगाने होंगे। ये पौधे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत वन कहलाएंगे। इसके लिए सीडीओ अनीता यादव …

अयोध्या। बारिश से पहले हरियाली को लेकर शासन के फरमान पर अमल शुरू हो गया है। इसके तहत अब हर विभाग को 15 से 20 स्कूलों को गोद लेना होगा। जहां इन विभागों को 75 फलदार पौधे लगाने होंगे। ये पौधे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत वन कहलाएंगे। इसके लिए सीडीओ अनीता यादव की ओर से सभी विभागों को स्कूल चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को विभागों के साथ समन्वय व सहयोग के लिए कहा गया है।

इसी तरह फील्ड स्तरीय प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को स्वयं एक-एक फलदार पौधा सरकारी भूमि पर लगाना होगा और उसकी तीन वर्षों तक देखभाल भी करनी होगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी लोगों को प्रेरित करेंगे कि वे भी अपने परिवार के सदस्यों के नाम एक-एक फलदार पौधा लगाकर उसकी देखभाल फल देने की क्षमता विकसित होने तक करें। ये पौधे सामुदायिक भूमि व पार्क में लगाए जाएंगे। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में चलाया जाएगा। वन विभाग की ओर से पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे। सीडीओ की ओर से जारी आदेश के तहत वषार्काल में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराया जाना हैं। प्रत्येक विभाग से पौधारोपण की कार्ययोजना तलब की गई है। कार्ययोजना न देने वाले विभागों अधिकारियों का वेतन रोका जायेगा।

पहले चरण में इन विभागों से मांगी गई रिपोर्ट

पौधारोपण को लेकर प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा, रेलवे विभाग एवं गृह विभाग से कार्ययोजना मांगी गई है।

एप पर लोड करना होगा ब्यौरा

सभी विभागों को तीन वर्षों में कराए गए पौधारोपण को माई ट्री एप पर अपलोड करना होगा। मनरेगा कार्ड जॉब धारकों और पीएम आवास के लाभार्थियों सहित स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय प्राप्त लाभार्थियों की तरफ से भी एक ही दिन में एक-एक पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए सचिवों को सूची बनाने के लिए कहा गया है।

पढ़ें-अमरोहा: दबंगों ने किसान की 26 बीघा ईख की फसल को किया नष्ट, पीड़ित ने दी तहरीर

संबंधित समाचार