अयोध्या: 1018 ने छोड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 4334 में से 3316 ने ही दी परीक्षा
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को जनपद के सात केन्द्रों पर 19 पर्यवेक्षकों की निगरानी में सम्पन्न हुई। हालांकि करीब 1018 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 4334 के स्थान पर 3316 ने ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के प्रचेता भवन, दीक्षा भवन, आईईटी, एमबीए, …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को जनपद के सात केन्द्रों पर 19 पर्यवेक्षकों की निगरानी में सम्पन्न हुई। हालांकि करीब 1018 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 4334 के स्थान पर 3316 ने ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के प्रचेता भवन, दीक्षा भवन, आईईटी, एमबीए, झुनझुनवाला महाविद्यालय, केटी पब्लिक व भवदीय पब्लिक स्कूल के केन्द्रों पर हुई। परीक्षा पर्यवेक्षकों व कुलपति प्रो रविशंकर सिंह और अधिकारियों की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कुल 39 विषयों में 4334 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1018 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति सहित परीक्षा नियंत्रक नियंत्रक उमानाथ व मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह ने विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुवेर्दी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक सात केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए हर केन्द्र पर पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो फारूख जमाल व उनकी टीम के साथ डॉ मोहन चन्द्र तिवारी, शरीफ अहमद, संतोष कौशल, धर्मराज, नन्हकू यादव का विशेष योगदान रहा है।
पढ़ें-अयोध्या: हरियाली के लिए स्कूलों को गोद लेकर तीन साल तक पालेंगे विभाग
