दो दिन में स्वयं हटा लें अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा बुलडोजर : एसडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। नानपारा नगर पालिका सभागार में नगर के व्यापारियों और सभासदों के साथ एसडीएम ने बैठक की।।बैठक में एसडीएम ने कहा कि सड़क पर जिसने भी अतिक्रमण किया है, सभी स्वयं अतिक्रमण हटा लें। वरना प्रशासन का बुलडोजर चलेगा तो सभी का नुकसान भी हो सकता है। नानपारा नगर पालिका सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक …

नानपारा/बहराइच। नानपारा नगर पालिका सभागार में नगर के व्यापारियों और सभासदों के साथ एसडीएम ने बैठक की।।बैठक में एसडीएम ने कहा कि सड़क पर जिसने भी अतिक्रमण किया है, सभी स्वयं अतिक्रमण हटा लें। वरना प्रशासन का बुलडोजर चलेगा तो सभी का नुकसान भी हो सकता है।

नानपारा नगर पालिका सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार और एसडीएम की मौजूदगी में नगर के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के व्यापारी और सभासद भी बुलाए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि रविवार और सोमवार का समय सभी के पास है। सभी लोग सड़क पर फैले अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, वरना प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों को सामान उठाने में दिक्कत न हो, इसके लिए पहले ही बैठक की गई है। ऐसे में सभी कब्जा सड़क से हटा लें।

नाली के पीछे ही सभी दुकान दार अपना सामान रखें। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, नपाप कर्मी अरशद सिद्दीकी, गंगा प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, मनीष जायसवाल, सभासद अजय गुप्ता, जमाल हामिद खां, कासिम, शुएब खां, मोबीन, छत्र पाल, पप्पू खां समेत व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अधिवक्ताओं की गाड़ियों का अतिक्रमण हटाने पहुंचे ईओ बैरंग लौटे वापस, जानें वजह

संबंधित समाचार