अयोध्या: प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन से पेड़ों को खोदवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ग्राम प्रधान ने द्वेषपूर्ण भावना से लेखपाल के साथ मिलकर ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कर लगाए गए पेड़ों को जेसीबी से खोदवा दिया। पीड़ित ने आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। क्षेत्र के ग्राम सभा शहाबुद्दीनपुर निवासी पीड़ित अनूप कुमार मिश्र का आरोप है कि उसके खेत का रकबा कम होने के कारण उन्होंने  …

अयोध्या। ग्राम प्रधान ने द्वेषपूर्ण भावना से लेखपाल के साथ मिलकर ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कर लगाए गए पेड़ों को जेसीबी से खोदवा दिया। पीड़ित ने आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।

क्षेत्र के ग्राम सभा शहाबुद्दीनपुर निवासी पीड़ित अनूप कुमार मिश्र का आरोप है कि उसके खेत का रकबा कम होने के कारण उन्होंने  एसडीएम न्यायालय में हदबरारी का मुकदमा वाद दायर किया हुआ है। जो न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी 19 मई को पेशी थी, लेकिन इससे पहले ग्राम प्रधान ने लेखपाल से मिलीभगत करके चक के बगल स्थित ग्राम समाज की जमीन को पैमाइश कर उनके द्वारा रोपित पेड़ों को जेसीबी से खोदवा दिया।

उन्होंने पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी से अवगत हुई तो बगैर किसी हस्तक्षेप के न्यायालय की शरण लेने की बात कही। पीड़ित ने इस मामले में ग्राम प्रधान व लेखपाल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुये शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दी है। इस बाबत हलका लेखपाल राना का कहना है कि रास्ते के विवाद की जानकारी है, लेकिन जेसीबी से पेड़ खोदाई की जानकारी मुझे नहीं है।

पढ़ें-अयोध्या: 1018 ने छोड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 4334 में से 3316 ने ही दी परीक्षा

संबंधित समाचार