बहराइच: तेंदुए को लाठी से दबाने वाले लोगों पर वन विभाग ने दर्ज किया केस, जल्द होगी गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा रेंज के नबी नगर गांव में शुक्रवार को खेत में तेंदुआ पहुंच गया था। वन विभाग ने तीन नामजद और अज्ञात पर रेंज केस दर्ज किया है। जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी की जाएगी। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत नबी नगर गांव में शुक्रवार को एक तेंदुआ शिकार की तलाश में …

बहराइच। नानपारा रेंज के नबी नगर गांव में शुक्रवार को खेत में तेंदुआ पहुंच गया था। वन विभाग ने तीन नामजद और अज्ञात पर रेंज केस दर्ज किया है। जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी की जाएगी। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत नबी नगर गांव में शुक्रवार को एक तेंदुआ शिकार की तलाश में पहुंच गया था।

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ा। इसके बाद उसके गले पर लाठियों से दवाब दिया था। कुछ देर बाद तेंदुए की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख और बीमारियों से तेंदुए के मौत की पुष्टि हुई थी। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए के साथ ग्रामीणों ने गलत बरताव किया। किसी दुर्लभ वन्यजीव के साथ ऐसा करना कानूनी अपराध है।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों की पहचान वीडियो और फोटो से हुई है। तीनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज वन क्षेत्राधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया है। साथ ही कुछ अज्ञात हैं। डीएफओ ने बताया कि सभी नामजद की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा। जिससे दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति न हो सके।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: गांव में पहुंचे तेंदुए की भूख और गर्मी से हुई मौत, तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

संबंधित समाचार