भारत में घटे तेल के दाम तो इमरान खान ने की पीएम मोदी की तारीफ, मरियम नवाज बोलीं- वहीं चले जाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद,अमृत विचार। भारत की तारीफ करने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने फटकार लगाई है। मरियम नवाज ने कहा- खान साहब आजकल भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। मैं उनसे बस इतना ही कहूंगी कि अगर उन्हें भारत इतना ही पसंद है तो …

इस्लामाबाद,अमृत विचार। भारत की तारीफ करने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने फटकार लगाई है। मरियम नवाज ने कहा- खान साहब आजकल भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। मैं उनसे बस इतना ही कहूंगी कि अगर उन्हें भारत इतना ही पसंद है तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए।

बता दें कि भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडरों पर एक साल में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का भी फैसला किया।

इमरान के ट्वीट में भारत की तारीफ
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरा खान ने एक के बाद किए ट्वीट में भारत सरकार के इस कदम की तारीफ की है। खान ने अपने ट्वीट में एक दक्षिण एशिया सूचकांक रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया कि रूस से रियायती तेल खरीदने के बाद भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है, डीजल की कीमत में भी 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। खान ने अपने एक और ट्वीट में  लिखा कि क्वाड (QUAD) का हिस्सा होने के बावजूद भारत अमेरिका के दवाब के आगे नहीं झुका। उसने प्रेशर को सही तरीके से झेला।

आपतको बता दें कि  यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने मोदी सरकार के फैसलों की तारीफ की हो। सत्ता जाने के बाद से इमरान कई रैलियों में भारत की आजाद फॉरेन पॉलिसी की तारीफ कर चुके हैं। खान ने यहां तक कहा है कि भारत भले ही हमारा दुश्मन मुल्क हो, लेकिन उसकी अच्छी नीतियों से सीख लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें : COVID-19: दक्षिण कोरिया में कोरोने के 19298 नए मामले दर्ज, जानिए संक्रमितों की संख्या

संबंधित समाचार