हरदोई: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। हरदोई-कौढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए पाए गए शव की रविवार को दूसरे दिन शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके घर वालों को सौंप दिया। हादसे को ले कर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। बताते है कि कोतवाली देहात के रत्तापुरवा …
हरदोई। हरदोई-कौढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए पाए गए शव की रविवार को दूसरे दिन शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके घर वालों को सौंप दिया। हादसे को ले कर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
बताते है कि कोतवाली देहात के रत्तापुरवा निवासी 60 साल अनन्तराम बेटा जालिम गुरुवार की शाम को अपने घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। बुज़ुर्ग पति के इस तरह अचानक लापता हो जाने से उसकी बुज़ुर्ग पत्नी कटोरी देवी उसे ढूंढती फिर रही थी। इधर शुक्रवार को कोतवाली देहात की पुलिस को हरदोई और कौढ़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर किसी बुज़ुर्ग का शव पड़ा होने की खबर मिली।
वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। किसी तरह कटोरी देवी को शव मिलने की जानकारी हुई,वह कोतवाली पहुंची, जहां उसे शव के हुलिए के बारे में बताया गया। कटोरी देवी ने शव की शिनाख्त अपने बुज़ुर्ग पति अनन्तराम के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके घर वालों को सौंप दिया है। अनन्तराम ने आत्महत्या की या फिर वह हादसे का शिकार हुआ ? लोग इसी तरह की अटकलें लगा रहें हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
पढ़ें-रायबरेली: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
