गोरखपुर: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई पिकअप, एक की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गाड़ी चलाते वक्त सुबह आई झपकी ने एक को मौत के आगोश में भेज दिया, जबकि अन्य दूसरे लोग जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मामला गीडा थानाक्षेत्र के बोकटा गांव का है। जहां आज सुबह मछली लदा पिकअप अनियंत्रित होकर सरिया लेकर जा रहे ट्रैक्टर में भीड़ गया। पिकअप पर सवार एक व्यक्ति …

गोरखपुर। गाड़ी चलाते वक्त सुबह आई झपकी ने एक को मौत के आगोश में भेज दिया, जबकि अन्य दूसरे लोग जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मामला गीडा थानाक्षेत्र के बोकटा गांव का है। जहां आज सुबह मछली लदा पिकअप अनियंत्रित होकर सरिया लेकर जा रहे ट्रैक्टर में भीड़ गया। पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर के टांडा बिसरा निवासी धर्मेंद्र चौधरी पुत्र भेल्लर 55 वर्ष पिकप पर मछली लाद कर गोरखपुर आ रहा था। इसी गांव का इसका सहयोगी सियाराम पुत्र सम्पत 50 वर्ष निवासी रामपुर जिला सीतापुर तथा पिकप चालक पिंटू पुत्र रामनारायण 26 निवासी बाराबंकी भी था। भोर में 5 बजे के करीब पिकप चालक बोकटा चौराहे पर पहुचा तो उसे झपकी आ गयी।

जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे जा रही सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया।इस दौरान पिकप के आगे बैठा धर्मेंद्र चौधरी पुत्र भेल्लर 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। जब कि चालक पिंटू पुत्र रामनारायण 26 वर्ष,सियाराम पुत्र सम्पत 50 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां दोनो घायलों की स्थित गम्भीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत…16 घायल

संबंधित समाचार