अमरोहा : लापता युवक को गंगा में डूबाकर मारने का आरोप, दोस्त हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। गांव सादपुर का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह चार दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। दो दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताई तो उन्होंने दोस्त पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में …

अमरोहा,अमृत विचार। गांव सादपुर का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह चार दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। दो दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताई तो उन्होंने दोस्त पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह अनूपशहर गए थे, जहां से वह लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने में जुटी है।

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव सादपुर उर्फ शाहिदपुर में उदयभान सिंह का परिवार रहता है। उदयभान किसान हैं। परिवार में पत्नी के अलावा उनकी चार बेटियां और एक बेटा हेमंत कुमार है। आरोप है कि चार दिन पहले 19 मई को पड़ोस गांव बीबड़ा खुर्द का रहने वाला सुखबीर घर आकर हेमंत को बुलाकर घर से ले गया था। लेकिन इसके दो दिन बाद तक हेमंत घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को चिंता सताई तो उदयभान सिंह ने सुखवीर पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आरोपी सुखवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुखबीर अपने दोस्त हेमंत को अनूपशहर ले गया था। जहां वह गंगा में डूब गया। रविवार को एसओ बृजेश कुमार आरोपी सुखवीर को लेकर अनूपशहर पहुंचे। उसकी निशनदेही पर लापता हेमंत के जूते बरामद हो गए है। लेकिन, हेमंत को कोई पता नहीं चला। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सुखबीर हेमंत कुमार को लेकर अलीगढ़ के लिए निकला था। लेकिन अनूपशहर रूककर दोनों नहर में नहाने गए थे। इसके बाद सुखबीर अकेला घर लौटा था। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से गंगा में हेमंत की तलाश कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा नेता से मारपीट-लूटपाट में दो सगे भाई गिरफ्तार

संबंधित समाचार