बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मेलार्थी की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
बहराइच। दरगाह मेले में शामिल होने आई एक महिला को चिचड़ी के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ में इस समय जेठ मेला चल रहा है। मेले में दूर दराज के लोग शामिल …
बहराइच। दरगाह मेले में शामिल होने आई एक महिला को चिचड़ी के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दरगाह थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ में इस समय जेठ मेला चल रहा है। मेले में दूर दराज के लोग शामिल होने आ रहे हैं। मेले में शामिल होने एक 55 वर्षीय महिला आई थी। सोमवार को महिला चिचड़ी चौराहा पर जा रही थी।
तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
