रायबरेली: ऊंचाहार नगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई मकान हुए ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार नगर में सोमवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इसमें कई अस्थाई निर्माण के साथ साथ कुछ मकानों का आंशिक भाग ने अतिक्रमण की जद में पाया गया है। स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण को लेकर काफी दिनों से मंथन कर रहा था। इस दौरान पूरे नगर में सड़क पर अतिक्रमण की सीमा …

रायबरेली। ऊंचाहार नगर में सोमवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इसमें कई अस्थाई निर्माण के साथ साथ कुछ मकानों का आंशिक भाग ने अतिक्रमण की जद में पाया गया है।

स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण को लेकर काफी दिनों से मंथन कर रहा था। इस दौरान पूरे नगर में सड़क पर अतिक्रमण की सीमा चिन्हित कर दी गई । उसके बाद मुनादी कराकर लोगों से अपना अतिक्रमण स्वतः हटा लेने का अनुरोध भी किया गया था। किंतु बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। उसके बाद सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार , कोतवाल शिव शंकर सिंह और नगर के अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र की संयुक्त टीम ने खरौली रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मार्ग पर करीब डेढ़ सौ छोटे बड़े दुकानदार अतिक्रमण की चपेट में आए है।

एसडीएम ने बताया कि एक एक करके नगर की सभी सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गरीब व छोटे दुकानदारों को क्षति न पहुंचाई जाए। उन्हे जीविका के लिए रोजगार करने के लिए विकल्प दिए जाए ।

पढ़ें-बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मेलार्थी की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार