बाराबंकी: अज्ञात कारणों से लगी आग,11 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार की रात असंद्रा थाना क्षेत्र के नई सड़क तिराहे पर स्थित दुकानों में लगी भीषण आग में 11 दुकानें जलकर राख हो गई। इन दुकानों में रखा करोड़ों का सामान भी जल गया। आग को काबू करने में अग्निशमन दल को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार की सुबह ही आग पर काबू …

बाराबंकी। रविवार की रात असंद्रा थाना क्षेत्र के नई सड़क तिराहे पर स्थित दुकानों में लगी भीषण आग में 11 दुकानें जलकर राख हो गई। इन दुकानों में रखा करोड़ों का सामान भी जल गया। आग को काबू करने में अग्निशमन दल को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार की सुबह ही आग पर काबू पाया जा सका। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा के आवास से चंद कदमों की दूरी पर रविवार की रात लगभग 1 बजे किन्ही कारणों से एक दुकान में आग लगी। जिसकी लपटें वहां की अगल-बगल की लगभग नौ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। ओर यह सब नजारा देख नई सड़क तिराहे पर स्थित मकानो में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। चीख-पुकार मच गई।

क्षेत्र के लोंगो ने असन्दरा थाने पर फोन कर सूचना दी। मौके पर रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर व बाराबंकी से अलग-अलग चार दमकल गाड़ियों को सूचना देकर बुलाया। चार दमकलों की मदद से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पाया लिया गया।

इस आग में सिराज हुसैन रेडीमेड निवासी जियनपुर, शिफाअत हुसैन रेडीमेड  निवासी आलमपुर, अलमदार हुसैन रेडीमेड निवासी आलमपुर, अर्शी जूता चप्पल निवासी आलमपुर,

फरीद जूता चप्पल निवासी जियनपुर, एजाज अहमद रेडीमेड पूरे सुखलाल, मो इमदाद जूता चप्पल निवासी पूरे सुखलाल, सफीरुल हसन फर्नीचर निवासी देवरा,अली हुसैन फर्नीचर निवासी आलमपुर इन सभी दुकानदारों का कहना है कि लगभग एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान  सभी दुकानों को मिलाकर हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल कामिल हुसैन ने बताया कि  नुकसान का आकलन किया जा रहा  है।

पढ़ें- आगरा: तेज आंधी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, अगले दो दिन में तापमान में आएगी और गिरावट

संबंधित समाचार