रामपुर: खनन के विवाद में थाने में दो पक्ष भिड़े, दरोगा पर तानी पिस्टल, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। खनन के विवाद को लेकर कुछ लोग केमरी थाने में घुस गए। उसके बाद दरोगा पर पिस्टल तान दी। इस बीच आरोपियों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। परिसर में रखे गमले तक तोड़ दिए है।इस दौरान थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। …

रामपुर, अमृत विचार। खनन के विवाद को लेकर कुछ लोग केमरी थाने में घुस गए। उसके बाद दरोगा पर पिस्टल तान दी। इस बीच आरोपियों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। परिसर में रखे गमले तक तोड़ दिए है।इस दौरान थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार रात में केमरी थाने में घुसकर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीट दिया।इस दौरान थाने में तैनात एक दरोगा पर पिस्टल भी तान दी। साथ ही थाने में भी जमकर तोड़फोड़ की।अवैध खनन को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों को लाठी डंडो से पीटा गया।

पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स के साथ एक्शन में आते हुए एक भाजपा नेता समेत छह लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।इस घटना में कई पुलिस वालों के चोटें आई हैं।पुलिस ने इस मामले में नौ को नामजद करते हुए दस-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:- पेयजल की प्रतिदिन आपूर्ति करें सुनिश्चित- शिवराज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज