आजमगढ़: यात्रियों को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और तमंचा बरामद
आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने यात्रियों को लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ब्रहम स्थान चबूतरे के पास बैठे थे। दोंनो आरोपियों ने अपना नाम मुनील निषाद पुत्र सीता राम निषाद व दूसरे ने अपना नाम दुर्गा प्रसाद निषाद बताया। पुलिस ने जब दोंनो की तलाशी ली तो …
आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने यात्रियों को लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ब्रहम स्थान चबूतरे के पास बैठे थे।
दोंनो आरोपियों ने अपना नाम मुनील निषाद पुत्र सीता राम निषाद व दूसरे ने अपना नाम दुर्गा प्रसाद निषाद बताया। पुलिस ने जब दोंनो की तलाशी ली तो 14 मोबाइल फोन, तमंचा और डायजापाम की गोलियां और नशीला पाउडर भी बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि सभी फोन चोरी के हैं। आरोपियों ने बताया कि बस और ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें चाय में नशीला पाऊडर मिलाकर खिला देते थे। यात्री के बेहोश होते ही उनका सामान चोरी कर लेते थे।
लूटे गए सामान को आपस में बांट लेते थे। मोबाइलों के सम्बन्ध में बताया कि हम दोनो वाराणसी से आजमगढ़ आते समय देवगांव स्थित चेवार यूनियन बैक के पास बस मे बैठेकर एक व्यक्ति को विस्कुट में नशीला पाऊडर मिला कर खिला दिये थे जिससे वह बेहोश हो गया तथा मै व मेरा साथी दुर्गा निषाद उसका मोबाईल VIVO Y20 व जेब से 3500 चुरा कर भाग गये थे।
सभी चोरी की बरामद मोबाईल को बेचने के लिए वाराणसी जाने वाले थे। आरोपियों के ऊपर चार मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को न्यायालय पेश कर रही है जिसके बाद इन आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
पढ़ें- प्रयागराज: गर्लफ्रेंड के चक्कर में पढ़े-लिखे लोग बन गए बाइक चोर गिरोह के सरगना, गिरफ्तार
