बहराइच: दलालों के सामने खड़ी रहती है पुलिस, कुर्सी पर बैठकर मामला निपटाते हैं दलाल
बहराइच। पयागपुर थाने की पुलिस दलालों को बहुत सम्मान देती है। सोमवार को एक मामले का निपटारा दलाल कुर्सी पर बैठकर कराता दिखा। जबकि पुलिस कर्मी खड़े होकर जी हुजूरी करते दिखे। जिले के पयागपुर थाने में बीते कुछ समय से दलालों का वर्चस्व काफी बढ़ गया है। जिससे पीड़ित पुलिस के बजाए दलालों के …
बहराइच। पयागपुर थाने की पुलिस दलालों को बहुत सम्मान देती है। सोमवार को एक मामले का निपटारा दलाल कुर्सी पर बैठकर कराता दिखा। जबकि पुलिस कर्मी खड़े होकर जी हुजूरी करते दिखे।
जिले के पयागपुर थाने में बीते कुछ समय से दलालों का वर्चस्व काफी बढ़ गया है। जिससे पीड़ित पुलिस के बजाए दलालों के पास जाने लगी है। कुछ यही हाल सोमवार को थाने में देखने को मिला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मामले में थाने में शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया। लेकिन मामले का निपटारा पुलिस ने नहीं बल्कि दलाल द्वारा कराया जाने लगा।
थाना परिसर में ही कुर्सी पर बैठकर दलाल मामले का निपटारा रुपए के माध्यम से करने लगे। जबकि पुलिस खड़े होकर मामला कितने में निपट रहा है। इसका नजारा देखने लगी। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि किसी भी मामले का निपटारा पुलिस द्वारा कराना चाहिए। कोई अन्य आया होगा तो इसकी जांच कराकर कार्य वाई की जाएगी।
पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: अरबों रुपए के भूमि घोटाला के मामले में एक और बड़ा एक्शन, जानें अब क्या हुआ
