जो बाइडेन ने जापान के UNSC का स्थायी सदस्य बनने का किया समर्थन
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिंदा ने सोमवार को कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्य बनने पर जापान के हितों को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में किशिंदा ने कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार …
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिंदा ने सोमवार को कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्य बनने पर जापान के हितों को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में किशिंदा ने कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और मजबूत करने की आवश्यकता व्यक्त की।
सुरक्षा परिषद में विश्व समुदाय के लिए शांति एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जिसे राष्ट्रपति बाइडेन का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति ने कहा कि जापान के सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनने पर उसका समर्थन करेगा। बाइडेन ने कहा मैं जापानी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किशिदा के दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं।
एक मजबूत जापान और एक मजबूत अमेरिका-जापान गठबंधन क्षेत्र में अच्छे के लिए एक ताकत है। चर्चा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने बाइडेन को अगले साल के जी-7 शिखर सम्मेलन को हिरोशिमा में आयोजित करने की अपनी इच्छा बताई।
ये भी पढ़ें:- हरदोई: गाय को बचाने में हुआ हादसा, पुलिस की गाड़ी में घुसी दो लग्जरी गाड़ियां, मचा हड़कंप
