अवैध टैक्सी संचालकों के विरुद्ध करें गैंगस्टर की कार्रवाई: बहराइच डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित अवैध टैक्सी और बस स्टैंड को हटाने और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड का संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। लेकिन जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने में …

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित अवैध टैक्सी और बस स्टैंड को हटाने और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड का संचालन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। लेकिन जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सभी सहयोग करें।

अतिक्रमण हटाओ अभियान को जनपद में प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित किये जाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्यमंत्री व शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता व लगन के साथ अभियान को संचालित कर मार्गो व सड़कों तथा सार्वजनिक सम्पत्तियों एवं भूमि इत्यादि को अतिक्रमण से मुक्त करायें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि तथा यह भी देखें उन स्थानों पर पुनः किसी प्रकार अतिक्रमण न होने पाये। सभी जिम्मेदार अधिकारी ऐसे स्थानों का नियमित पर्यवेक्षण करते रहें तथा पुनः अतिक्रमण का साहस करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें।

नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाय

डीएम ने कहा कि अवैध रूप से संचालित आटो, टैक्सी व बस स्टैण्डों को चिन्हित कर उन्हे संचालित करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाय। अवैध रूप से संचालित होने वाले स्टैण्डों के विरूद्ध नकेल कसने के लिए आवश्यकतानुसार संचालकों के विरूद्ध गुन्डा एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सड़कों की दोनों पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने के लिए सम्बन्धित दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें 24 घण्टे की मोहलत दे दी जाय। ताकि वे स्वयं से अतिक्रमण को हटा लें। सड़क के दोनों ओर की पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार करा कर लोगों को जानकारी भी दे दी जाय।

अतिक्रमण हटाओं अभियान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें

उन्होंने कहा कि पटरियों को इस प्रकार से अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय कि पैदल चलने वालों को किसी प्रकार की दुश्वारी न हो। बैठक में मौजूद बहराइच व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से डीएम ने अपेक्षा की कि अतिक्रमण हटाओं अभियान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यातायात जागरूकता अभियान को पूरी शिद्दत के साथ चलाने पर बल दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राव, उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, कैसरगंज के महेश कैथल, महसी के रामदास, पयागपुर के दिनेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या, नपाप अधि.अधि. दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कुल भूषण अरोड़ा व मनीष मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारी व सम्बन्धित मौजूद रहे।

पढ़ें-‘समरस हिंदू पुनः’ गौरवशाली इतिहास को करेगा स्थापित : राज किशोर

संबंधित समाचार