रामपुर : डूंगरपुर के दो और यतीमखाने के एक मामले में मंगलवार को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। डूंगरपुर के दो और यतीमखाने के एक मामले में मंगलवार को सुनवाई होना है। जिसमें विधायक आजम खां को कोर्ट ने तलब किया है। आजम खां पर 89 मुकदमें दर्ज हैं। इन सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद वह अंतरिम जमानत पर रिहा चल रहे हैं। सपा विधायक आजम खा और …
रामपुर, अमृत विचार। डूंगरपुर के दो और यतीमखाने के एक मामले में मंगलवार को सुनवाई होना है। जिसमें विधायक आजम खां को कोर्ट ने तलब किया है। आजम खां पर 89 मुकदमें दर्ज हैं। इन सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद वह अंतरिम जमानत पर रिहा चल रहे हैं।
- सपा विधायक आजम खा और अब्दुल्ला के कोर्ट में हो सकते हैं पेश
- आजम के जिलाबदर मीडिया प्रभारी ने रामपुर आने की मांगी अनुमति
साल 2019 में सपा नेता आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ रामपुर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे। उन पर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन कब्जाने से लेकर भैंस और बकरी चोरी करने तक के आरोप में 88 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जो अदालत में विचाराधीन हैं। इसके अलावा रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता हासिल करने के संबंध में शहर कोतवाली में दर्ज एक मामले में आजम खां का नाम खोला गया था।
जिसके बाद उनके खिलाफ कुल दर्ज मामले 89 हो गए थे। जिसमें सभी मामलों में उनको जमानत मिल चुकी है। मंगलवार को डूंगरपुर के दो और यतीमखाने के एक मामले में सुनवाई होना है। जिसमें आजम खां भी आ सकते हैं। क्योंकि कोर्ट ने सीतापुर जेल में सम्मन भेजा था, अब आजम खां जमानत पर जेल से बाहर हैं। इन मामलों में वीरेंद्र गोयल, रिटायर्ड सीओ आले हसन, इस्लाम ठेकेदार, फसाहत शानू भी शामिल हैं।
इसके अलावा यतीमखाने के दो मामलों में सोमवार को सुनवाई होनी थी। जज के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 13 जून को सुनवाई होना है। वहीं आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू को एडीएम ने जिला बदर कर दिया था। तारीख पर आने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: हत्या कर शव को छिपाने में एक आरोपी को आजीवन कारावास, जुर्माना
