रुद्रपुर: पार्षद पर किया भदईपुरा के युवकों ने हमला, गोली मारने की दी धमकी
रुद्रपुर , अमृत विचार। भदईपुरा वार्ड नंबर 14 पार्षद पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। साथ ही पार्षद द्वारा किये जा रहे धार्मिक कार्य में व्यवधान भी डाला। पार्षद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। भदईपुरा वार्ड नंबर 14 के पार्षद जितेंद्र …
रुद्रपुर , अमृत विचार। भदईपुरा वार्ड नंबर 14 पार्षद पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। साथ ही पार्षद द्वारा किये जा रहे धार्मिक कार्य में व्यवधान भी डाला। पार्षद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
भदईपुरा वार्ड नंबर 14 के पार्षद जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर को वह पार्षद होने के नाते एक धार्मिक कार्य में गये हुए थे। जहां उन्हे पता चला कि एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। इस दौरान उस युवक के अन्य साथी भी मौजूद थे। जिस पर पार्षद ने युवक के साथियों से कहा कि मोबाइल लिया है तो दे दो।
जिस पर वह भड़क गये और अभद्रता करने लगे। पार्षद ने पुलिस को फोन किया और धार्मिक कार्य में लग गया। इस दौरान छेदा लाल ने अभय चाईना को फोन कर वहां बुलाया। जिसके बाद चाईना, विकेश यादव, आकाश यादव (इक्का सूटर), जितेन्द्र जीतू व अन्य अन्य लोगों ने धार्मिक कार्य में व्यवधान डालते हुए गाली गलौज करते हुए पार्षद पर हमला कर दिया। साथ ही कार्यक्रम का सामान भी तहस नहस कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया तो जाते हुए वह लोग गोली मारने की धमकी देकर गये। पार्षद ने पुलिस को तहरीर देकर जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
