हरदोई: शॉर्ट सर्किट से बैंक के सर्वर में लगी आग, टला बड़ा हादसा
माधौगंज/हरदोई। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी स्थित इंडियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से सर्वर में आग लग गई। सोमवार को सुबह बैंक कर्मी जब 9 बजे बैंक के मेन गेट का शटर खोला तो बैंक के अंदर धुंआ भरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। मोबाइल की रोशनी में देखा …
माधौगंज/हरदोई। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी स्थित इंडियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से सर्वर में आग लग गई। सोमवार को सुबह बैंक कर्मी जब 9 बजे बैंक के मेन गेट का शटर खोला तो बैंक के अंदर धुंआ भरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। मोबाइल की रोशनी में देखा तो सर्वर पूरी तरह जला मिला। बैंक कर्मी ने घटना की सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सुरक्षा के लिए बैंक के बाहर तैनात होमगार्ड ने थाने में सूचना दी।
आग लगने से बैंक में कामकाज पूरी तरह बंद रहा। शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को बैंक बन्द करके गए थे। रविवार को बैंक बन्द रहता है। सोमवार की सुबह जब बैंक खोला गया तो धुंआ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो सर्वर का केबिन पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। वहाँ से टीम आकर आग लगने से हुए नुकसान की जांच करेगी। जल्द ही ग्राहकों को सेवा मिलेगी।
बैंक में रखे थे सीबीएसई के प्रश्न-पत्र, नहीं बजा बैंक में लगा अलार्म
बैंक में आग लगने की सूचना के लिए एलर्ट अलार्म लगाया जाता है। लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि बैंक में लगे अलार्म केवल शो पीस हैं। अगर आग विकराल रूप धारण कर लेती तो आसपास के घरों को चपेट में ले सकती थी। सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षा प्रश्न सुरक्षा की दृष्टि से बैंक में रखे गए थे बैंक में आग लगने की सूचना जब लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को हुई तो उनके हाथ पैर फूल गए प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बैंक जाकर रखे प्रश्न पत्र को सुरक्षित पाया तो उन्होंने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन दुकानों का सामान हुआ खाक
